गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं, राज्य और केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया है कि गृहमंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो बैठक की हैं। गृहमंत्री ने मणिपुर के पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार मणिपुर सरकार ने सेवानिवृत्त आई.पी.एस. अधिकारी और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के पूर्व महानिदेशक कुलदीप सिंह को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। राज्य में अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर आज और अतिरिक्त बल भेजे जाएंगे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...