भारत अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा

अंडर-19 क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में शनिवार को भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से होगा। एंटीगा में कल सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 96 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 291 रन के लक्ष्‍य के जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 42वें ओवर में 194 रन पर आउट हो गई।

इससे पहले, भारत ने पचास ओवर में पांच विकेट पर 290 रन बनाए। इंग्‍लैंड ने सेमीफाइनल में अफगानिस्‍तान को हराया था।

Related posts

Leave a Comment