ब्राजील के राष्ट्रपति ने अपने सैन्य प्रमुख जूलियो सीजर डी ऐरुडा को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डि सिल्वा ने यह फैसला राजधानी में उपद्रव के दो सप्ताह बाद लिया है। ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जाएर बोल्सोनारो के हज़ारों समर्थकों ने राजधानी ब्राजीलिया में सरकारी भवनों में घुसकर उपद्रव किया था। इस दौरान उपद्रवियों को प्राय: कहीं भी रोकने की कोशिश नहीं हुई थी। राष्ट्रपति ने इसे देश के लोकतंत्र को खतरा मानते हुए ऐरुडा को बर्खास्त किया है। जनरल टॉमस रिबेरो पाल्वा ब्राजील के नए सैन्य प्रमुख होंगे। वे अब तक देश की दक्षिण-पूर्वी कमान के प्रमुख थे। राष्ट्रपति लूला ने आशंका व्यक्त की है कि सशस्त्र बलों के कुछ कर्मी प्रदर्शनकारियों के साथ मिले हुए थे। उन्होंने हाल में कई अन्य सैन्य अधिकारियों को भी बर्खास्त किया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...