रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पोलैंड को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस के सहयोगी देश बेलारूस के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को रूस पर हुआ हमला माना जाएगा। राष्ट्रपति पुतिन ने कल एक बैठक में यह चेतावनी दी। राष्ट्रपति पुतिन की टिप्पणी बेलारूस में वैगनर सेना की उपस्थिति को देखते हुए पोलैंड द्वारा अपनी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद आई है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि बेलारूस के खिलाफ कोई भी आक्रामकता, रूस के खिलाफ आक्रामकता मानी जाएगी और रूस इसका पूरी शक्ति से जवाब देगा। पोलैंड नैटो का सदस्य देश है और रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन का प्रबल सहयोगी रहा है। पोलैंड ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन या बेलारूस में उसका किसी क्षेत्रीय विस्तार का इरादा नहीं है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...