सात्‍विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष डब्‍ल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंची

सात्‍विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष डब्‍ल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंची

सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी कोरिया ओपन बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट के पुरूष डबल्‍स सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सात्विक और चिराग शेट्टी ने क्‍वार्टर फाइनल में जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्‍त जोडी ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 21-14, 21-17 से पराजित किया। सेमीफाइनल में भारत की जोड़ी का सामना चीन के वेइ केंग लियांग और चांग वांग की दूसरी वरियता प्राप्‍त जोड़ी से होगा।

हालांकि‍ पुरूष सिंगल्‍स में एच एस प्रणॉय और प्रियांशु राजावत को दूसरे दौर में हार का सामना करना पडा।

महिला डबल्‍स में त्रीशा जोली और गायत्री गोपीचंद की जोडी कोरिया की बेक हा ना और ली सो ही जोडी से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में रोहन कपूर और सिक्‍की रेड्डी को चीन की जोडी फेंग यान झी और हुआंग डांग पिंग ने शिकस्‍त दी।

Related posts

Leave a Comment