विराट कोहली ने अपना 29वां शतक लगाया, डॉन ब्रैडमैन के सर्वाधिक टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने अपना 29वां शतक लगाया, डॉन ब्रैडमैन के सर्वाधिक टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की

वेस्टइंडीज़ ने त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्‍पेन में कल दूसरे क्रिकेट टैस्‍ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी के 438 रन के जवाब में खेल समाप्‍त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वेस्‍टइंडीज पहली पारी के आधार पर अब भी भारत से 352 रन पीछे है।

भारत के लिए विराट कोहली ने 121 रन बनाकर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन के 29 टैस्‍ट शतको के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा के 80, रविन्द्र जडेजा के 61 रन और रविचंद्रन अश्‍विन की 56 रन की पारी की मदद से भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। वेस्‍टइंडीज की ओर से केमर रोच और शैनन गेब्रियल ने तीन-तीन विकेट लिए।

Related posts

Leave a Comment