भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है जबकि नीरज त्रिपाठी इलाहाबाद और जयवीर सिंह ठाकुर मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। पार्टी ने चंडीगढ में संजय टंडन को और एस.एस. अहलुवालिया को आसनसोल लोकसभा सीट पर चुनाव में उतारा है।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी की