बिहार में रेल पटरियों पर पानी घटने के बाद पूर्व-मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर रेल सेवा बहाल

बिहार में रेल पटरियों पर पानी घटने के बाद पूर्व-मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर रेल सेवा बहाल कर दी गई है। इस मार्ग पर रेल सेवा पटरियों के पानी में डूबने के बाद लगभग एक पखवाड़े पहले बंद कर दी गई थी। स्थिति में सुधार के बाद इस रेल मार्ग पर लगभग 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां फिर चलनी शुरू हो जाएंगी। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि रेलवे मुक्तापुर-समस्तीपुर मार्ग पर पुलों के साथ-साथ रेल पटरियों और रेल पुलों का निरीक्षण करता रहेगा।

इस बीच, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, पूर्व और पश्चिम चंपारण सहित सात ज़िलों में बाढ़ की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment