ओडिशा में पुरी में भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा का महोत्सव आज हो रहा है

ओडिशा में पुरी में भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा का महोत्सव आज हो रहा है

ओड़िसा में पुरी में भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा का महोत्सव आज हो रहा है। लगातार दूसरे वर्ष महामारी के बीच यात्रा को सुचारू आयोजित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने पुरी में यात्रा के आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। छतों से यात्रा देखने पर भी रोक लगाई गई है और सभी प्रवेश स्थान सील कर दिए गए हैं। यहां तक कि वापसी यात्रा के रथ वे ही लोग खीचेंगे जो कोविड जांच में निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए इस वापसी यात्रा का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment