बिहार में जारी राजनीतिक अनिश्चितता भारतीय जनता पार्टी और जनता दल युनाइटेड सरकार के गठन के साथ आज समाप्त हो जाने की आशा है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पहले इस्तीफा देंगे और उसके बाद अपनी पार्टी और भाजपा विधायकों के समर्थन की सूची राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौपेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज राज भवन में होने की आशा है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल युनाइटेड नई सरकार बनाने के एक नये फार्मूले पर विचार कर रहे हैं।
बिहार में नई सरकार बनाने के लिए एक सौ 22 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। विधान सभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या अठहत्तर और जदयू के सदस्यों की संख्या 45 है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के चार विधायक भी भाजपा के साथ हैं। दूसरी ओर महागठबंधन को अभी एक सौ 60 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों की संख्या 79 और जदयू के विधायकों की संख्या 45 है। एक निर्दलीय के अलावा कांग्रेस के 19 सदस्य और वाम दलों के 16 विधायक सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
