बिहार में NIA ने प्रतिबंधित PFI के कैडरों के खिलाफ 12 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया

बिहार में NIA ने प्रतिबंधित PFI के कैडरों के खिलाफ 12 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) बिहार में प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कैडरों के खिलाफ 12 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि NIA का दल PFI से जुडी गतिविधियों की जांच के लिए विभिन्‍न स्‍थानों पर पहुंच चुका है। दरभंगा के उर्दू बाजार में एक दंत चिकित्‍सक डॉक्‍टर सारिक रजा और सिंगवारा थाना क्षेत्र में शंकरपुर गांव के निवासी महबूब के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

NIA के दल ने पूर्वी चम्‍पारण जिले में चकिया उपमण्‍डल के कुआनवा गांव में छापा मारा। PFI से जुडे एक अन्‍य मामले में सज्‍जाद अंसारी के निवास पर छापा मारा जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि सज्‍जाद पिछले 14 महीने से दुबई में काम कर रहा है।

NIA के दल ने सज्‍जाद के घर से उसका आधारकार्ड, पैनकार्ड और अन्‍य दस्‍तावेज जब्‍त कर लिया है। केन्‍द्रीय गृहमंत्रालय ने पिछले वर्ष सितम्‍बर में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उससे जुडे गुटों को अवैध गुट घोषित किया था।

Related posts

Leave a Comment