बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज बारिश के बाद उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि उन सभी पीडित परिवारों को भी राज्य श्रम विभाग द्वारा मानदंडों के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सात मृतकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों पर लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में उत्तराखंड सरकार के संपर्क में है। सभी पीड़ित पश्चिमी चंपारण जिले के हैं।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...