बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुलिस्तान इलाके में कल के विस्फोट में मृतकों की संख्या 18 हो गई है। ढाका पुलिस के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी के गुलिस्तान इलाके में कल के विस्फोट का मूल कारण बहुत अधिक गैस का जमा हो जाना था। रविवार को ओल्ड ढाका के साइंस लैब इलाके के एक भवन में भी गैस जमा हो जाने के कारण ही विस्फोट हुआ था। इस भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है और सौ से अधिक लोग घायल हैं।
राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
