बल्गारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल और सचिन सिवाच ने स्वर्ण पदक जीते हैं। निखत जरीन और तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने रजत पदक जीते। अमित पंघाल ने 51 किलोग्राम वर्ग के फ्लाईवेट फाइनल में कजाख्स्तान के संझार ताशकेनबे को 5-0 से मात दी। सचिन सिवाच ने 57 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के शेखजोद मुजाफारोव को 5-0 से हराया।
बलगारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अमित पंघल और सचिन सिवाच ने स्वर्ण पदक जीते
