फ्रेंच ओपन टेनिस में, सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के राफेल नडाल को हराकर पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच छठी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे हैं। कल फाइनल में उनका मुकाबला ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में, आज चेक गणराज्य की बारबरा क्रेचिकोवा का मुकाबला रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा से होगा।