फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति चुने गए

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति चुने गए

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति होंगे। उन्‍होंने 58 दशमलव 2 प्रतिशत वोटों के साथ राष्‍ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उनकी प्रतिद्वंद्वी दक्षिणपंथी मारिन लोपेन को 41 दशमलव 8 प्रतिशत वोट मिले। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए निर्णायक दौर का मतदान फ्रांस के स्‍थानीय समय के अनुसार रात आठ बजे समाप्‍त हुआ। गृह मंत्रालय द्वारा अंतिम परिणामों की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी।

44 वर्षीय मैक्रों बीस वर्ष में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले पहले राष्‍ट्रपति हैं। बीस वर्ष पहले ज़्याक शिराक दूसरे कार्यकाल के लिए चुने गए थे।

Related posts

Leave a Comment