नौसेना कमांडरों का चार दिन का सम्‍मेलन आज से नई दिल्ली में; रक्षामंत्री और विदेश मंत्री सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे

नौसेना कमांडरों का चार दिन का सम्‍मेलन आज से नई दिल्ली में; रक्षामंत्री और विदेश मंत्री सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे

नौसेना कमांडरों का चार दिन का सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है। यह सम्‍मेलन प्रमुख नौवहन मुद्दों पर विचार-विमर्श का महत्‍वपूर्ण मंच है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर राष्‍ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर नौसेना कंमाडरों के साथ बातचीत करेंगे। तीन सेनाओं के बीच समुचित तालमेल के लिए थल और वायु सेना प्रमुख भी नौसेना अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नौसेना अध्‍यक्ष पिछले छह महीनों के दौरान नौसेना की संचालनगत, सामग्री, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासन संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगे के उपायों पर विचार करेंगे।

बैठक में पड़ोसी देशों की स्थिति को लेकर सुरक्षा परिदृश्‍य और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण आये बदलावों पर भी विचार-विमर्श होगा।

Related posts

Leave a Comment