फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाक़ात की। एक टवीट संदेश में डॉ० जयशंकर ने कहा कि उन्होंने एडवर्ड फिलिप के साथ भारत और वैश्विक स्तर पर रणनीतिक स्थिति में हो रहे परिवर्तन के बारे में चर्चा की। फ्रांस की नेशनल असेम्बली की विदेश कार्य समिति के प्रतिनिधियों ने भी डॉ० जयशंकर से आज मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बातचीत के दौरान भारत और फ्रांस के बीच सुदृढ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। बातचीत में जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और यु्क्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...