प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद और पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद और पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “सांसद और पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से व्यथित हूं। वे जन सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति अपने समृद्ध योगदान के लिये सदैव याद किये जायेंगे। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति।”

Related posts

Leave a Comment