प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाशिंगटन डीसी में माइक्रोन टैक्‍नोलॉजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय महरोत्रा, जनरल इलैक्ट्रिक और जनरल इलैक्ट्रिक ऐरोस्‍पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच लॉरेंस कल्‍प तथा एप्‍लाइड मैटिरियल्‍स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. डिकर्सन से भी अलग-अलग मुलाकात की। संजय महरोत्रा के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्‍हें भारत में सेमी कंडक्‍टर के निर्माण में माइक्रोन टैक्‍नोलॉजी की भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

माइक्रोन टैक्‍नोलॉजी के सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक बहुत अच्‍छी रही। संजय महरोत्रा ने बताया कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री के साथ कई विषयों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया और उन्‍हें भारत में अधिक अवसर उपलब्‍ध होने की उम्‍मीद है।

Related posts

Leave a Comment