प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के साथ भेंट में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों को साझा किया।

कंबोडिया नरेश नोंरोदो सिहामोनी तीन दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। आज राष्ट्रपति भवन में उनका पारंपरिक तौर पर स्‍वागत किया गया।

नोंरोदो सिहामोनी की यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। भारत और कंबोडिया के बीच 1952 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। कंबोडिया नरेश की भारत यात्रा लगभग छह दशक के बाद हो रही है। इससे पहले वर्तमान कंबोडिया नरेश के पिता 1963 में भारत आए थे।

Related posts

Leave a Comment