प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं सीईओ संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं सीईओ संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं सीईओ संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की। उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टरों के उत्पादन से जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करने की माइक्रोन टेक्नोलॉजी की योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “माइक्रोनटेक के अध्यक्ष एवं सीईओ संजय मेहरोत्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी से गांधीनगर में मुलाकात की। उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टरों के उत्पादन से जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करने की माइक्रोन टेक्नोलॉजी की योजनाओं पर चर्चा की।”

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। सम्मेलन का विषय है- ‘भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्‍टम को को बढ़ावा देना’। यह भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति को प्रदर्शित करता है, जो भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना करता है।

सम्मेलन का विषय ‘भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना’ है। इसका उद्देश्य उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों की वैश्विक हस्तियों को एक साथ लाना है। यह भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति को प्रदर्शित करता है जो भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की कल्पना करता है। सेमीकॉनइंडिया 2023 में माइक्रोन टेक्नोलॉजी, एप्लाइड मैटेरियल्स, फॉक्सकॉन, एसईएमआई, कैडेंस और एएमडी जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment