प्रधानमंत्री मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे, जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था। उनका निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Related posts

Leave a Comment