चीन ने अमेरिका से ताइवान को हथियार बेचने की स्‍वीकृति तुरन्‍त वापस लेने को कहा

चीन ने अमेरिका से ताइवान को हथियार बेचने की स्‍वीकृति तुरन्‍त वापस लेने को कहा

चीन ने ताइवान को हथियार बेचने के लिए एक अरब 10 करोड़ डॉलर से अधिक राशि की स्‍वीकृति देने के बाइडन प्रशासन के फैसले के बाद अमेरिका को जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अमेरिका में चीन के दूतावास के प्रवक्‍ता लियु पेंगयु ने अमेरिका को यह अनुमति तुरन्‍त वापस लेने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि चीन इस बिक्री का कड़ा विरोध करेगा, क्‍योंकि इस फैसले से दोनों देशों के संबंधों और ताइवान क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर बुरा असर पड़ेगा। ट्विटर पर लियु पेंगयु का यह बयान प्रस्‍तावित बिक्री के बारे में शुक्रवार के अमेरिकी फैसले के बाद आया है।

ताइवान को बेचे जाने वाले सैन्‍य उपकरणों में साइडविंडर मिसाइल शामिल है। ये मिसाइल हवा से हवा और सतह पर मार कर सकती है। हारपून पोत-रोधी मिसाइल और ताइवान के निगरानी रडॉर कार्यक्रम के समर्थन के लिए उपकरण भी बेचे जाने का प्रस्‍ताव है।

Related posts

Leave a Comment