प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर नगर निगम द्वारा खरगोन जिले के ग्राम समराज और आशुखेड़ी में स्थापित किये जा रहे 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी। 308 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से इंदौर नगर निगम के विद्युत बिल में प्रति माह लगभग 4 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है। इस सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के वित्तपोषण के लिए इंदौर नगर निगम ने 244 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड जारी किए है। इंदौर ऐसे ग्रीन बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला शहरी निकाय बन गया है। इसे अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली क्योंकि 29 राज्यों के लोग लगभग 720 करोड़ रुपये के मूल्य के साथ इसके अभिदाता बने। यह राशि जारी किए गए प्रारंभिक मूल्य का लगभग तीन गुना थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...