प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनार्टक के यादगिरी जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर के विस्‍तार, मरम्‍मत और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। कृष्‍णा नदी पर नारायणपुर जलाशय के पास लेफ्ट बैंक नहर को जल दक्षता में सुधार और पानी का नुकसान कम करने के लिए आधुनिक बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके। इस परियोजना को केंद्र और राज्‍य सरकार की वित्‍तीय सहायता से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री कलबुर्गी जिले के सेदाम ताल्‍लुक में मालाखेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर बंजारा और लंबानी टांडा को राजस्‍व गांव घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी बंजारा समुदाय के लोगों को मालिकाना अधिकार पत्र भी सौंपेंगे। इन मकानों में रहने वाले करीब 51 हजार नौ सौ लोगों को अधिकार पत्र दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम मुम्‍बई में 38 हजार आठ सौ करोड रूपये मूल्‍य की विभिन्‍न विकास पहलों का अनावरण करेंगे

Related posts

Leave a Comment