प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्‍टूबर को लखनऊ में राज्‍य के शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्‍टूबर को लखनऊ में राज्‍य के शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्‍तर प्रदेश के शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित तीन दिन के अर्बन कंक्‍लेव में भाग लेने मंगलवार को लखनऊ जायेंगे। वहां वे शहरी विकास की कई अन्‍य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत किया जा रहा है। कंक्‍लेव के दौरान 75 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास सौंपे जायेंगे। प्रधानमंत्री इन लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्‍य में अभी तक लागू की गईं शहरी विकास योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बिजली से चलने वाली डेढ सौ बसों को वर्चुअल माध्‍यम से झंडी दिखा कर रवाना करेंगे जो राज्‍य के विभिन्‍न शहरों में चलेंगी।

Related posts

Leave a Comment