प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के पानीपत में एथनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस संयंत्र से दिल्ली और हरियाणा में प्रदूषण की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन प्लांट से पराली की समस्या के स्थायी समाधान में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारे अन्नदाता को गर्व होगा कि वह पर्यावरण की समस्या के समाधान में योगदान कर रहे हैं। पेट्रोल में इथॅनाल मिलाने से 50 हजार करोड रुपये की बचत होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत में एथनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया