प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शुक्रवार को महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महाराष्‍ट्र में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की कायाकल्‍प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन-अमृत की आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे राज्य में प्रधानमंत्री शहरी आवास परियोजना के अन्‍तर्गत निर्मित 90 हजार से अधिक मकानों को समर्पित करेंगे।

इसके बाद वे कर्नाटक के बेंगलुरु में बोइंग इण्डिया इंजीनियरिंग और टेक्‍नोलॉजी केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे तथा बोइंग सुकन्‍या कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करेंगे। बोइंग सुकन्‍या कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के बढ़ते विमानन क्षेत्र में अधिक बालिकाओं के प्रवेश को समर्थन देना है।

शाम को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। पहली बार खेलो इण्डिया यूथ गेम्‍स दक्षिण भारत में हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment