ईरान के हवाई हमलों के बाद पाकिस्‍तान ने ईरानी राजदूत को निष्‍कासित किया और तेहरान से अपने दूत को वापस बुलाया

पाकिस्‍तान ने अपने देश में ईरान के हवाई हमलों के बाद ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। पाकिस्‍तान के विदेश मामलों की प्रवक्‍ता मुमताज जेहरा बलोच ने कहा है कि तेहरान गये ईरान के राजदूत को भी इस्लामाबाद लौटने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्‍होंने कहा कि ईरान ने कल हवाई क्षेत्र का उल्‍लंघन किया और उसके मिसाइल हमले में दो बच्‍चों की मौत हो गई।

पाकिस्‍तान ने ईरान के साथ वर्तमान में चल रही और आगे के लिए निर्धारित सभी तरह की उच्‍च स्तरीय यात्राएं स्थगित कर दी हैं। इससे पहले ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान प्रांत के सीमावर्ती पंजगूर कस्‍बे में सुन्नी आतंकी गुट जैश अल अदल के दो ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई। इस आतंकी गुट ने भी इससे पहले पाकिस्‍तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्र में ईरान के सुरक्षा दलों पर हमले किये थे। ईरान ने पाकिस्‍तान पर किये हवाई हमले से एक दिन पहले अपने पड़ोसी देशों इराक और सीरिया पर भी इसी तरह के हमले किये थे।

Related posts

Leave a Comment