प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में लगभग 33 हजार 500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत और विस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाओं से बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा, कनेक्टिविटी में सुधार होगा और लोगों का जीवन सुगम बनेगा।

जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्‍सर उसके मन में दिल्‍ली की तस्‍वीर आती है। दिल्‍ली केवल भारत की राजधानी नही है यह भारत की पहचान भी है। भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है। इसलिए दिल्‍ली का विकास केवल एक शहर का विकास नही होता। यह पूरे देश की छवि से जुडा होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, महिला सशक्तिकरण में एक नया अध्याय लिख रहा है और महिलाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की महिला शक्ति हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर बडे गर्व के साथ कहता हूं कि मेरी माताओं-बहनों में कितना सामर्थ्‍य है अगर उनको अवसर दिया जाए तो कैसे-कैसे नई-नई सि‍द्धियां हासिल कर सकती हैं। मुझे आज खुशी के साथ कहना है कि देश में तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो संकल्‍प किया था, वो पूरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 18 हजार 300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया। इनमें मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के चरण 5-ए के तहत 16 किलोमीटर से अधिक लंबाई के तीन नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया।

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि मेट्रो रेल दिल्ली की जीवनरेखा बन गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आवास तथा शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित सामान्‍य पूल आवासीय सुविधा – जीपीआरए टाइप फाइव का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रमजीवियों से भी बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15 हजार 200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Related posts