प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली में 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। सम्मेलन के दौरान जी-20 देशों के नेता वैश्विक मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का विषय है- रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉंगर यानी संकट से साथ मिलकर और मजबूत होकर उबरें। सम्मेलन के एजेंडे के अनुसार खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन पर तीन कार्य सत्र आयोजित होंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इस समूह के नेता 16 नवम्बर को बाली में मैनग्रोव वन का दौरा भी करेंगे। शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी जी-20 नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत की जी-20 प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री बाली में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद करेंगे। शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री मोदी को जी-20 समूह की अध्यक्षता सौंपेंगे। भारत इस वर्ष पहली दिसंबर को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...