प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में गुरुग्राम से कुछ राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए की लागत वाली कुल 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक होंगी।
प्रधानमंत्री आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का भी उद्घाटन किया। इस पुल को लगभग चार हजार एक सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
इस पुल के निर्माण से दिल्ली और गुरुग्राम बाईपास से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना सुविधाजनक होगा।