प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थी। इस वर्ष यह पुरस्कार कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्नीस बच्चों को दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में दो आकांक्षी जिलों के बच्चे भी शामिल हैं इन बच्चों में नौ लड़के और दस लड़कियां हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की