इस वर्ष जनवरी महीने में दूसरा सबसे बड़ा कुल जीएसटी संग्रह हुआ है जिसने पिछले वर्ष अक्तूबर में दूसरे सबसे अधिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने में एक लाख 55 हजार करोड़ रूपए से अधिक कुल जीएसटी संग्रह हुआ। ये अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। पिछले वर्ष अप्रैल में एक लाख 68 हजार करोड़ रूपए का कुल संग्रह हुआ था। जनवरी के संग्रह में केंद्रीय जीएसटी की 28 हजार 963 करोड़ रूपए, राज्य जीएसटी की 36 हजार 730 करोड़ रूपए, समेकित जीएसटी की 79 हजार 599 करोड़ रूपए की हिस्सेदारी रही। वर्ष 2022-23 में तीसरी बार जीएसटी संग्रह एक लाख 50 हजार करोड़ रूपए से अधिक हुआ। इस वर्ष जनवरी तक वर्तमान वित्त वर्ष में पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले, राजस्व जीएसटी राजस्व से 24 प्रतिशत अधिक रहा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...