पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कल नई दिल्ली में विजिट इंडिया ईयर-2023 की शुरूआत की और इसके लोगो का भी अनावरण किया। इसके साथ ही देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी योजनाएं और गतिविधियां शुरू हो गयी हैं। इस अवसर पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस वर्ष जब भारत जी-20 संगठन की अध्यक्षता कर रहा है विजिट इंडिया ईयर 2023 का शुरू किया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक लाख से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं, जिन्हें स्मारकों और तीज त्योहारों सहित भारत की संस्कृति के सभी पहलुओं से अवगत कराया जायेगा। जी किशन रेड्डी ने यह भी कहा कि जी-20 का प्रत्येक विदेशी प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति, विरासत और पर्यटन स्थलों का ब्रांड राजदूत होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी आगंतुकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए उनका मंत्रालय भारतीय दूतावासों और पर्यटन से संबंधित संस्थाओं और लोगों के साथ समन्वय बनाए हुए है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...