प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए आईटीपीओ अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में पूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए आईटीपीओ अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में पूजा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक आधुनिक और नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र बना है। इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दुनिया भर से लोग भारत आयेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस केंद्र से आर्थिक और पर्यटन लाभ भी होंगे।

प्रधानमंत्री ने आईटीपीओ इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के श्रमिकों को सम्मानित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए आईटीपीओ इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में शामिल श्रमिकों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “उन श्रमिकों का सम्मान करता हूं, जिन्होंने दिल्ली में प्रभावशाली इंटरनेशनल एक्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है।”

Related posts

Leave a Comment