प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण को आज पांच वर्ष पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर आवास दिवस मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की ।
2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 20 नवंबर 2016 को ग्रामीण आवास योजना की शुरूआत की थी।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया है कि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कुल सात हजार सात सौ 75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।