पुष्‍कर सिंह धामी को उत्‍तराखंड बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया, आज शाम मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे

पुष्‍कर सिंह धामी को उत्‍तराखंड बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया, आज शाम मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे

पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के नये मुख्‍यमंत्री होंगे। वे आज शाम देहरादून में राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले, कल शाम पुष्‍कर सिंह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के तुरंत बाद पुष्‍कर सिंह धामी ने पार्टी नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि वे आने वाली चुनौतियां का सामना सभी के सहयोग से करेंगे।

मुझे सेवा का अवसर दिया है जनता के जो मुद्दे हैं। उन मुद्दों पर हम लोग जो हैं लगातार सबका सहयोग लेकर सब मजबूत होने का काम करेंगें क्‍योंकि चुनौ‍ती भी है और निश्‍चित रूप से चुनौती है, चुनौति‍यों को हम स्‍वीकार करते हैं। सबका सहयोग लेकर हम जो है पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनता की सेवा करेंगें।

पुष्‍कर सिंह धामी धामी का जन्‍म 16 सितम्‍बर 1975 को पिथौरागढ जिले में हुआ था। वे कुमाउं क्षेत्र में खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गये। उन्‍होंने भाजपा की छात्र इकाई- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ भी कार्य किया है।

Related posts

Leave a Comment