पुर्तगाल में नई संसद के लिए मतदान जारी

पुर्तगाल में आज नई संसद के लिए मतदान हो रहा है। इस मतदान से नेशनल एसेंबली के लिए 230 सदस्यों का निर्वाचन होगा। पुर्तगाल में ये चुनाव पिछले वर्ष नवंबर में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के इस्तीफे के कारण कराए जा रहे हैं।

एंटोनियो कोस्टा पर हरित निवेश परियोजना के लिए गैर-कानूनी तौर-तरीक़े अपनाने के आरोप लगे थे। पुलिस ने एंटोनियो कोस्टा पर कोई आरोप नहीं लगाया है,लेकिन एंटोनियो कोस्टा के आवास की तलाशी ली गई थी और उनके चीफ ऑफ स्टाफ को गिरफ्तार किया था। 2022 में प्रधानमंत्री एटोनियो कोस्टा की सोशलिस्ट पार्टी भारी बहुमत से विजयी हुई थी।

Related posts

Leave a Comment