पी वी सिंधू फोर्ब्‍स की वार्षिक सूची में सबसे अधिक फीस लेने वाली 25 शीर्ष महिला खिलाड़ियों में शामिल

भारत की बैडमिंटन खिलाडी पी वी सिंधु, विश्‍व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाडियों की फोर्ब्स की वार्षिक सूची में शीर्ष 25 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु सूची में 12वें स्थान पर हैं। जापान की टेनिस खिलाडी नाओमी ओसाका इस सूची में शीर्ष पर हैं। सिंधु ने इस वर्ष की शुरुआत में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में सिंगल्‍स में स्वर्ण और डबल्‍स में रजत पदक जीतकर 70 लाख अमरीकी डॉलर की कमाई की।

नाओमी ओसाका लगातार तीसरे वर्ष फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है।

Related posts

Leave a Comment