भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,81,947 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.18 प्रतिशत रह गये हैं। रिकवरी दर 97.48 प्रतिशत है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,11,924 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 35,909 मरीज स्वस्थ हुये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 32,937 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 54.58 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 61,54,235 सत्रों के जरिये टीके की कुल 54,58,57,108 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 17,43,114 खुराकें लगाई गईं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,81,212 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.48 करोड़ से अधिक (49,48,05,652) जांचें की गईं हैं। पॉजिटिविटी दर इस समय 2.01 प्रतिशत और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.79 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 21 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे कायम है और 70 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।