राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लिथुआनिया, लाओ पीडीआर, यूनान और ग्वाटेमाला के राजदूतों तथा इस्वातीनी राजशाही के उच्चायुक्त के परिचय-पत्रों को स्वीकार किया। अपने-अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वाले गणमान्यों के नाम इस प्रकार हैं:
डायना मिइकेवेसीन, लिथुआनिया की राजदूत
बाउनमी वानमनी, लाओ जन लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत
डिमिट्रियॉस आयोनाउ, यूनान के राजदूत
ओमर लिसांत्रो कास्तानेदा सोलारेस, ग्वाटेमाला गणराज्य के राजदूत
मेनज़ी सिफो डालमिनी, इस्वातीनी राजशाही के उच्चायुक्त