पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू

पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू

पांच दिवसीय वार्षिक हज यात्रा आज से शुरू हो रही है। भारत सहित दुनिया भर से लाखों लोग सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का से मीना में एकत्रित होने के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। वे आज रात वहीं बिताएंगे और कल सुबह हज की मुख्य रस्म अदा करने के लिए अराफात के मैदान की ओर बढ़ेंगे। हज यात्री वहां दिन भर विशेष प्रार्थना करेंगे और शाम में मुजदलेफा की ओर प्रस्‍थान करेंगे। हज यात्री मुजदलेफा में खुले आसमान के नीचे रात बिताकर अगली सुबह मीना लौट जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment