उदारवादी नेता ली जे म्यांग दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति होंगे। आकस्मिक चुनाव के परिणामों में विपक्ष के नेता और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे म्यांग अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ रूढ़िवादी पीपुल्स पावर पार्टी के किम मून-सू ने हार स्वीकार कर ली है और ली जे म्यांग को जीत की बधाई दी। मून-सू ने लोगों के निर्णय को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने की बात कही है। ली की जीत देश में मार्शल लॉ घोषित किए जाने और देश को अराजकता में धकेलने के ठीक छह महीने बाद हुई है। आधिकारिक चुनाव परिणामों के अनुसार 99% से अधिक मतों की गिनती के बाद, ली को 20 लाख से अधिक मतों की बढ़त मिल चुकी है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...