पहली स्‍वदेशी मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान वर्ष-2024 की चौथी तिमाही में भेजने का लक्ष्‍य

पहली स्‍वदेशी मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान वर्ष-2024 की चौथी तिमाही में भेजने का लक्ष्‍य

सरकार ने कहा है कि देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान, गगनयान का शुभारंभ 2024 की चौथी तिमाही में करने का लक्ष्‍य है। केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के महत्‍व को देखते हुए, उड़ान की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए क्रू स्‍केप सिस्‍टम और पैराशूट आधारित डिसेलेरेशन सिस्‍टम के प्रदर्शन के लिए अंतिम मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान ‘एच1 अभियान’ के पहले दो मानव रहित उड़ानें भेजी जाएंगी। डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि गगनयान के लिए अं‍तरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया गया है और बेंगलूरू में उन्‍हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment