पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के आठ विधायकों ने आज राज्य विधानसभा की विभिन्न समितियों और स्थायी समितियों के अध्यक्ष पदों से इस्तीफे दे दिए। आज तीसरे पहर असेम्बली हाउस में भारतीय जनता पार्टी लेजिस्लेटिव पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद ये विधायक राजभवन में राज्यपाल से मिलने गए। विपक्ष के नेता भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बाद में पत्रकारों को बताया कि मुकुल राय को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया था, भले ही वे अपनी पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए थे। मुकुल राय ने टीएमसी में लौटने के बावजूद विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर टीएमसी द्वारा की गई राजनीति का कड़ा विरोध करते हैं और उन्होंने इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के 8 विधायकों ने राज्य विधानसभा की विभिन्न समितियों और स्थायी समितियों के अध्यक्ष पदों से इस्तीफे दिए