पशुपति कुमार पारस को चिराग पासवान के स्थान पर लोकसभा में लोकजनशक्ति पार्टी का नेता चुना गया

पशुपति कुमार पारस को चिराग पासवान के स्थान पर लोकसभा में लोकजनशक्ति पार्टी का नेता चुना गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पशुपति कुमार पारस को लोकजनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में मान्यता दे दी है।

इससे पहले पार्टी के छह सांसदों में से पांच ने ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें चिराग पासवान को हटाकर पारस को नेता बनाने का अनुरोध पत्र सौंपा।

पशुपति कुमार पारस लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई हैं और हाजीपुर से पार्टी सांसद हैं। पार्टी के चार सांसदों- चंदन सिंह, बीणा देवी, महमूद अली कैसर और प्रिंस राज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अलग-थलग करते हुए संसदीय बोर्ड के नेता के रूप में पशुपति कुमार पारस का समर्थन किया। इसके बाद पशुपति कुमार पारस को सर्वसम्मति से लोकसभा में एलजेपी का नेता चुना गया।

Related posts

Leave a Comment