‘पद्म पुरस्कार – 2023’ के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

‘पद्म पुरस्कार – 2023’ के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई, 2022 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिसके लिए लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx है।

Related posts

Leave a Comment