पंजाब से आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामांकित लोगों में आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप कुमार पाठक, राघव चड्ढा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल, उद्योगपति संजीव अरोड़ा और क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें 31 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नामांकित किया है और आज नाम वापस लेने का आखिरी दिन था।
पंजाब से राज्यसभा के पांच सदस्य सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुल्लो इस साल 9 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी सह सचिव सुरिंदर पाल ने कहा कि राज्यसभा पंजाब 2022 से द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणाराजू की देखरेख में की जा रही थी, जिन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।